Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दवा खरीदने जा रहे बाइक सवारों को बोलेरो ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत

कुडू|प्रखंड के टाटी-कैरो मुख्य पथ पर कुडू थाना क्षेत्र के टाटी नर्सरी के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए कुडू सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भंडरा थाना के गुरुवार को आकाशी गांव निवासी शेख कलीम अंसारी अपने गांव की परिजन महिला सबुलन खातुन को लेकर कुड़ू दवा खरीदने के लिए मोटरसाइकल से कुड़ू आ रहें थे, इसी दौरान टाटी नर्सरी के समीप अज्ञात ब्लोरो वाहन ने मोटरसाइकल सवार को पीछे से ठोकर मार फरार हो गया। घटना में महिला पुरुष सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरा देख ग्रामीणों ने कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार को जानकारी दिया। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी सुकू सोरेन घटनास्थल पर पहुंचे व दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए कुड़ू अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया था। इलाज के दौरान शेख कलीम अंसारी की मौत हो गई। मृतक शेख कलीम अंसारी के पुत्र नेहाल अंसारी ने कुड़ू थाना को दुर्घटना को लेकर आवेदन दिया है। बीते तीन माह में 27 लोगों की हो चुकी है मौत: सड़क दुर्घटना में बीते तीन माह में जिलेभर में 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles