Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में 3 नाबालिग लड़कियां लापता:पुलिस हर बिंदु पर कर रही पड़ताल, रेलवे स्टेशन पर अकेले जाती दिखीं


मोतिहारी के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। वे किसी को बताए बिना घर से निकली थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने थाने में लड़कियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों की फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डालकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दैनिक भास्कर की टीम को जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार छतवनिया गांव पहुंची। गांव पहुंचने पर लोगों से मुलाकात की गई, लेकिन घटना के बारे में कोई कुछ भी बताने से बच रहा था। टीम तीनों लड़कियों के घर भी पहुंची। वहां कोई पुरुष सदस्य नहीं था, सिर्फ महिलाएं थीं। उन्होंने यह कहकर बात करने से मना कर दिया कि घर वालों ने किसी से बात करने के लिए मना किया है। घर के सभी पुरुष सदस्यों ने लड़कियों की तलाश में बाहर गए हुए हैं। घटना की जानकारी के लिए गांव के कई लोगों से बात की गई। किसी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि तीनों लड़कियां बहुत अच्छी थीं। वे घर से बाहर जाने के बाद सिर्फ खेलती थीं। ग्रामीण ने अपहरण की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि रविवार को तीनों एक साथ हरसिद्धि बाजार गई थीं, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटीं। लापता लड़कियों में उपेंद्र प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी सुरभि कुमारी, जंगबहादुर यादव की 14 वर्षीय बेटी प्रतिमा कुमारी और जयप्रकाश सिंह की 12 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी शामिल हैं। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार एक किशोर ने फ़ोन कर घर वाले से समर्पण करने का प्रयास की है पर बात नहीं हो पा रहा है, जिस नंबर को पुलिस ट्रेस कर रही है की आख़िर कहा से वह किसके नंबर से फ़ोन कर रही है। इधर पुलिस सोर्श से मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोरियों बापूधाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से मुजफ्फपुर तक गई है, उसके बाद से उसका कोई फ्रेश नहीं मिल पा रहा है, अब सवाल उठ रहा है की आखिर कार वहां से कहां गई, परिजन से ले कर पुलिस तक उसकी पड़ताल में जुटी हुई है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तीन किशोरी के गायब होने का आवेदन मिला है, जिसके आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही है, शक के आधार पर एक युवक को हिरतास में ले कर पूछताछ किया जा रहा है, जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles