Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्राइमरी, मिडिल स्कूल दो शिफ्ट में संचालित करने के आदेश:स्कूलों में छात्रों के बैठने की जगह की समस्या का उठा था मुद्दा, समीक्षा बैठक के बाद फैसला


बेगूसराय के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे की कमी और छात्रों की बढ़ती संख्या के बीच समन्वय बिठाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के 31 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ चल रहे प्राथमिक और मध्य विद्यालय दो शिफ्ट में संचालित करने का आदेश दिया है। यह निर्णय विद्यालय परिसरों में वर्गकक्षों की भारी कमी को देखते हुए लिया गया है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। यह आदेश डीएम की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद आया है। बैठक में सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया था। जहां स्कूलों में बैठने की जगह की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। जिसके बाद छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा विभाग ने अस्थायी रूप से शिफ्ट सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार चिन्हित स्कूलों में अब दो अलग-अलग समय पर कक्षाएं चलेगी। जिसमें प्रथम पाली में प्रारंभिक विद्यालय स्तर की पढ़ाई सुबह 06:30 बजे से 11:00 बजे तक चलेगी। जबकि द्वितीय पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की कक्षाएं 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इन विद्यालयों में समुचित वर्गकक्षों का निर्माण कार्य पूरा होते ही कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगे। इन जगहों पर दो शिफ्ट में चलेगा स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय नूरपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय लडुआरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौड़ा-2 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुशहरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविन्दपुर-1 एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर डीह, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय सांख उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैथ। उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय सहुरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय सिउरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय विषहर स्थान आलापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय रातगांव, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय आलापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय मेहदा शाहपुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय चेरिया बरियारपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय मंझौल-1 एवं मध्य विद्यालय कमला, उच्च माध्यमिक विद्यालय मंझौल-3 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयमंगलगढ़, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय मैदा वभनगामा, उच्च माध्यमिक विद्यालय, एवं मध्य विद्यालय विक्रमपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमरिया-2 एवं मध्य विद्यालय कसहा। उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय सैदपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय पवड़ा, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय परना, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय अझौर, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय नुरूल्लाहपुर, कान्ति पार्वती कन्या +2 उच्च विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय महना, उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपरा दोदराज एवं मध्य विद्यालय परबंदा। उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय फफौत, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय बहुआरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय राटन, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय चन्दौर, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय डफरपुर तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय पिपरा देवस। जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने इस आदेश के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। फिलहाल इस बदलाव से शिक्षकों और अभिभावकों को तालमेल बिठाने में थोड़ी चुनौती हो सकती है। लेकिन कमरे की कमी के बीच यह निर्णय सुचारू शिक्षा के लिए अनिवार्य कदम माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles