Top 5 This Week

Related Posts

प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी:ताला तोड़कर अनाज और टीवी चुरा के ले भागे चोर


कोंच प्रखंड के आती थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिरनामा और आंगनवाड़ी केंद्र (कोड संख्या 41) में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि चोरों ने विद्यालय से करीब 30 किलो चावल की चोरी की। वहीं, विद्यालय परिसर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से एक एलईडी टीवी और वितरण के लिए रखा गया अनाज भी चुरा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आती थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार शाम को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन में चिंता का माहौल है। लोगों ने स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Spread the love

Popular Articles