Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज प्रेमिका टावर पर चढ़ी:गोपालगंज में युवती ने की रिहाई और शादी की मांग, 1 घंटे बाद बॉयफ्रेंड को देख नीचे उतरी


गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती प्रेमी की रिहाई और उससे शादी की मांग पर अड़ी है। उसका कहना था कि वो टावर पर ही अपने प्रेमी से शादी करेगी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। एक घंटे तक युवती जब नीचे नहीं उतरी तो पुलिस हाजत में बंद पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में ही जीप से टावर के पास लाया गया। प्रेमी को देखने के बाद युवती नीचे उतरी। यह घटना बनकटा जागीरदारी गांव की है। परिजन ने प्रेमी पर अपहरण का लगाया था आरोप दरअसल, बनकटा मल गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के पवन चौहान नामक युवक से 7 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजन ने काफी खोजबीन की। लेकिन जब युवती का पता नहीं चला, तो उन्होंने पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर भोरे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। घटनास्थल की तस्वीरें….
फोन लेकर टावर पर चढ़ी युवती प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती गांव के ही करीब सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों की नजर टावर पर पड़ी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवती अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई थी, जिससे उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया। बॉयफ्रेंड को देखने के बाद नीचे उतरी युवती की मुख्य मांग थी कि पवन को तुरंत रिहा किया जाए और उन दोनों की शादी कराई जाए। घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। जब युवती नहीं मानी, तो पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया। पुलिस पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में टावर के पास लाई। इसके बाद समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा गया। पुलिस का कहना है कि युवती को नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतरी जिसे पुलिस अपने साथ थाना लेकर चली गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles