Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेमी से वीडियो कॉल के बाद छात्रा ने किया सुसाइड:नाबालिग ने मांग में लगाया था सिंदूर, हाथ में मेंहदी से हार्ट बना कर लिखा नाम


भागलपुर में 10वीं की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मरने से पहले उसने रात के एक बजे अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात किया है। मृतक लड़की (15) के हाथ में मेंहदी लगी थी, जबकि मांग में सिंदूर भरा हुआ था। मामला, शाहकुंड थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है। लड़की के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गंभीर हालत में परिजनों ने लड़की को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान गई जान मृतका के पिता ने बताया कि घटना से पहले उनकी बेटी के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। देर रात करीब एक बजे वो एक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। पिता ने आगे बताया कि बातचीत के दौरान लड़की ने अपने माथे में सिंदूर भी लगा रखा था। इसके कुछ समय बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो, उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। डिजिटल सबूतों की भी जांच करेगी पुलिस मृतका की मौसी ने बताया कि जिस युवक से पूजा की बातचीत हो रही थी, उसका नाम सोनू शाह है। वो उमेश शाह का बेटाहै। वह पचरुखी का रहने वाला है और टोटो चलाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, वीडियो कॉल और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा सकती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोरी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles