प्रेम विवाह के बाद उजड़ गयी हंसती-खेलती दुनिया! पाकुड़ में युवक ने लगायी फांसी

Date:

प्रेम विवाह के बाद उजड़ गयी हंसती-खेलती दुनिया! पाकुड़ में युवक ने लगायी फांसी

Pakur Suicide News, पाकुड़ (सुनील दे): पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित हाथकाठी गांव में सोमवार की अहले सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर लिया. मृतक की पहचान शुभंकर दास उर्फ बुबाई (28) के रूप में हुई है. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने रस्सी के सहारे कुएं में फांसी लगाकर खुदकुशी ली. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

जिंदगी से परेशान था युवक

बताया जा रहा है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है. उन्होंने इस नोट में यह भी स्पष्ट किया है कि इस कदम के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाये. पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता और अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.

Also Read: जमशेदपुर में संस्थापक दिवस पर फूलों में मुस्कुराएंगे रतन टाटा, चित्रकार ने बनाई 22 फुट की तस्वीर

कुछ साल पहले युवक ने किया था प्रेम विवाह

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभंकर दास ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था, इस कारण दोनों अलग हो गये थे. माना जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: बहरागोड़ा में 10वें सामूहिक विवाह समारोह, ओड़िया सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र मुख्य अतिथि

The post प्रेम विवाह के बाद उजड़ गयी हंसती-खेलती दुनिया! पाकुड़ में युवक ने लगायी फांसी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp