Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में तीन दुकानें जलकर राख:ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू; बड़ा नुकसान टला


रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान के पास रविवार देर रात करीब 12:30 बजे तीन झोपड़ीनुमा दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग लगने का कारण पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। देर रात दो सांड आपस में लड़ते हुए ट्रांसफार्मर के पोल से टकरा गए, जिससे पोल हिल गया और उससे निकली चिंगारी पास की दुकानों पर जा गिरी। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रांसफार्मर भी उसकी चपेट में आ गया आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल रामगढ़ अग्निशमन विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रांसफार्मर भी उसकी चपेट में आ गया था। हालांकि, दमकल की गाड़ी समय रहते मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि आग की गर्मी से ट्रांसफार्मर फट जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास के इलाके में भारी नुकसान की आशंका थी। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ शहर के कई हिस्सों में ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे झोपड़ीनुमा दुकानें लगाई गई हैं। दिन के समय इन दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles