Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फकुली थाना परिसर में 650 लीटर शराब नष्ट:विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब का विनिष्टीकरण


मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना परिसर में गुरुवार शाम विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 650 लीटर शराब का विनिष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी श्रीकांत मिश्रा के नेतृत्व में हुई। नष्ट की गई शराब में 615 लीटर विदेशी और 35 लीटर देशी शराब शामिल थी। यह सभी अवैध रूप से जब्त की गई थी। शराब को न्यायालय और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। थाना प्रभारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि फकुली पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री तथा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles