Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:गोपालगंज में 8 लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


गोपालगंज के अरार मोड़ स्थित फल मंडी में देर रात एक फल दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे करीब 8 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोड़ निवासी फल दुकानदार मुस्तफ़ा की दुकान में हुई। मुस्तफ़ा रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के भीतर रखे कबाड़ और प्लास्टिक के कैरेटों ने तेजी से आग पकड़ ली। रात का समय होने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की भनक नहीं लगी, लेकिन जब लपटें तेज हुईं और धुएं का गुबार उठने लगा, तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की डायल 112 की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों और पुलिस बल ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से तुरंत आग बुझाने का मोर्चा संभाला। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की अन्य दुकानों पर भी फैलने का खतरा मंडराने लगा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यदि सही समय पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं, तो पूरी फल मंडी इसकी चपेट में आ सकती थी और नुकसान का आंकड़ा कहीं अधिक बड़ा हो सकता था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles