![]()
गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में 15 सितंबर को एक फाइनेंस कर्मी से लूट हुई थी। जीन बाबा स्थान के पास बड़ी देवरिया मोड़ पर हथियार दिखाकर यह वारदात की गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 22,800 रुपये, चार बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सुजाव गांव निवासी आशीष कुमार (लालबाबू भगत का बेटा), विनीत कुमार (जयप्रकाश बैठा का बेटा) और हरिबलमा गांव निवासी अभिनंदन शर्मा (संतोष शर्मा का बेटा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को मीरगंज स्थित अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक कलेक्शन कर्मी बाइक से जा रहा था। आरोपियों ने उसकी गतिविधियों की रेकी की। बदमाशों के साथ लाइनर को भी पकड़ा इसके बाद जीन बाबा स्थान से आगे बड़ी देवरिया की ओर एक सुनसान जगह पर कलेक्शन कर्मी को पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लगभग 36,000 रुपए कैश छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए। सुराग मिलने पर पुलिस ने सिवान जिले में छापेमारी की और घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ-साथ लाइनर को भी पकड़ा। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस को सफलता मिली। पूछताछ में लूटी गई रकम के बंटवारे और खर्च किए जाने के बारे में जानकारी मिली। 1 बाइक और एक स्मार्टफोन भी बरामद इसी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनीत कुमार बैठा के पास से 10,400 रुपये और रोहित राम के घर से 12,400 रुपये, कुल 22,800 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा अभियुक्तों के ठिकानों से 4 मोटरसाइकिल एवं 3 मोबाइल फोन भी बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं। इसी क्रम में विशेष टीम द्वारा आशीष कुमार, के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उसके घर से 1 मोटरसाइकिल एवं 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से विधिवत पूछताछ के क्रम में घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। रोहित राम घर से फरार मिला आशीष कुमार की निशानदेही पर विनीत कुमार, छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में उसके पास से 10,400 रूपये नगद, 1 मोटरसाइकिल एवं 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद अभिनन्दन शर्मा के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 1 मोटरसाइकिल एवं 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। घटना में संलिप्तता के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर रोहित राम के घर पर भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान रोहित राम घर से फरार पाया गया। उसके घर से 12,400 रूपये नगद एवं 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई। समन्वय स्थापित कर कलेक्शन कर्मी से लूट की योजना गिरफ्तार अभियुक्त विनीत कुमार बैठा से विधिवत पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि 15 सितम्बर को उसके साथी रोहित राम द्वारा फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी के पास पर्याप्त राशि होने की सूचना दी गई। इसके बाद विनीत कुमार बैठा, आशीष कुमार, रोहित राम, अभिनन्दन शर्मा एवं शाहिल रावत द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर कलेक्शन कर्मी से लूट की योजना बनाई गई। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है साथ ही घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में 3 गिरफ्तार:सीवान के 3 आरोपी पकड़े गए; 22,800 नगद और 4 बाइक बरामद

