Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, निर्मली के BAO सस्पेंड:सुपौल में स्टेट लेवल रिव्यु में खराब प्रोग्रेस पर कार्रवाई


सुपौल में किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं करना निर्मली के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार को भारी पड़ा। राज्यस्तर पर अभियान की समीक्षा के दौरान निर्मली प्रखंड की उपलब्धि असंतोषजनक पाए जाने के बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विभाग की कार्रवाई के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है। जिला कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार भारती ने गुरुवार शाम में बताया कि जिले में किसानों का फार्मर आईडी तैयार करने का अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई अभियान के तहत किसानों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के अलावा कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और अन्य संबंधित कर्मियों को लक्ष्य के अनुरूप काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान निर्मली प्रखंड में अभियान की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाई गई। कार्य में शिथिलता और लापरवाही सामने आने के बाद कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने निर्मली के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। आगे भी जारी रहेगी निगरानी निलंबन अवधि में विनोद कुमार का मुख्यालय जिला कृषि कार्यालय निर्धारित किया गया है। विभागीय कार्रवाई के बाद अब प्रखंड स्तर पर अभियान की प्रगति को लेकर अधिकारियों और कर्मियों की जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि पात्र किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में सुविधा हो। विभाग की कार्रवाई को अभियान के प्रति सरकार की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मियों की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles