Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फिरहाद हकीम की प्लास्टिक और केमिकल कंपनियों पर छापा, संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच तेज

Firhad Hakim Companies Raided: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम उर्फ बॉबी की कंपनियों पर राज्य सरकार की ओर से बनायी ‘संस्थागत भ्रष्टाचार विरोधी जांच आयोग’ ने छापामारी शुरू कर दी है. बृहस्पतिवार को रिटायर्ड जज जस्टिस विश्वजीत बसु (Justice Abhijit Basu) के नेतृत्व वाले आयोग के सदस्यों ने न्यू अलीपुर के टॉलीगंज सर्कुलर रोड स्थित ‘हकीम पॉलीमेकर’ (Hakim Polymaker) और ‘हकीम केमिकल्स’ (Hakim Chemicals) के कार्यालयों पर अचानक छापेमारी की.

न्यू अलीपुर थाने की पुलिस के साथ पहुंची थी टीम

न्यू अलीपुर थाने की पुलिस टीम के साथ पहुंचे जांचकर्ताओं ने दोनों परिसरों को घेरकर गहन तलाशी ली. जांच आयोग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इन कंपनियों की संपत्तियां और पूंजी किसी संस्थागत भ्रष्टाचार (Institutional Corruption) या काली कमाई के जरिये अर्जित की गयीं थीं.

क्या काम करती हैं फिरहाद हकीम की कंपनियां?

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार हकीम पॉलीमेकर प्राइवेट लिमिटेड उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण से जुड़ी कंपनी है. हकीम केमिकल्स के जरिये विभिन्न प्रकार के रासायनिक उत्पादों का उत्पादन और व्यापार किया जाता था. जिस वक्त जांच आयोग की टीम ने छापेमारी की, उस समय फिरहाद हकीम या उनके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था.

ये भी पढ़ें: तारातला गोदाम हादसा मामले में मुश्किल में फिरहाद हकीम, कोलकाता के पूर्व मेयर समेत 3 के खिलाफ शिकायत दर्ज

भाजपा सरकार ने बनाया था जांच आयोग

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासनकाल के दौरान हुए कथित संस्थागत घोटालों की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विश्वजीत बसु की अध्यक्षता में इस विशेष जांच आयोग का गठन किया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ढह गया ममता बनर्जी का सबसे अभेद्य किला, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा

बंगाल चुनाव के बाद मेयर पद से हकीम ने दे दिया था इस्तीफा

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में फिरहाद हकीम कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) सीट से टीएमसी के टिकट पर विधायक चुने गये थे. हालांकि, राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने मेयर के पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में वह ममता बनर्जी को छोड़कर रीतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गये थे. अभी वह टीएमसी के लिए विद्रोही नेता बन चुके हैं. रीतब्रत बनर्जी के साथ जितने विधायक हैं, तृणमूल कांग्रेस उन्हें ‘गद्दार’ कहकर संबोधित करती है.

ये भी पढ़ें: 5 साल में 69 प्रतिशत बढ़ी फिरहाद हकीम की दौलत, सालाना कमाई में बंपर उछाल, देनदारी भी हुई डबल, पढ़ें पूरी डिटेल

The post फिरहाद हकीम की प्लास्टिक और केमिकल कंपनियों पर छापा, संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच तेज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles