![]()
जमुई के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की युवती ने गंभीर आरोप लगाए है। शुक्रवार की शाम एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दारोगा ने अफेयर के बाद उसके साथ मंदिर में शादी की। 6 महीने तक अलग-अलग होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद इंटरकास्ट होने की वजह से अब वो उसको साथ रखने से इनकार कर रहा है। पीड़िता करिश्मा कुमारी ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से एक साल पहले दरोगा कुंदन कृष्णा से जान पहचान हुई थी। इसके बाद फोन से बातें होती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और दोनों ने 13 फरवरी 2026 को चंडिका स्थान मुंगेर में शादी कर ली। शादी के बाद कुंदन कृष्णा कई बार मुंगेर व बेगूसराय के होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता जब साथ रहने को बोलती तो बड़े भाई के शादी होने के बाद रखने का आश्वासन देता। वहीं वह होटल में रूम में उसको बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन अब वो करिश्मा अपने साथ रखने से परहेज कर रहा है। शादी के बाद परिवार ने घर से निकाला करिश्मा ने बताया कि मेरे घरवाले ने मुझे घर से भगा दिया है। इस दौरान हम पुल से छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश भी किए। लेकिन स्थानीय लोग मुझे पड़कर पुलिस के पास ले गए। अब कुंदन मुझे बोल रहा कुछ भी कर लो हम तुमको साथ नहीं रखेंगे। जहां जाना है जाव तुम्हारे पास कोई सबूत नहीं है। पीड़िता ने बताया कि 11 जुलाई को आखिरी बात हुई है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि कुंदन कृष्णा फोन पर कई लड़कियों से वीडियो कॉल पर बात करते है। इसलिए अब हमसे बात करना नहीं चाहते हैं। मुझे कहते हैं कि मेरी जिंदगी से निकल जाओ। जब हम जमुई आने की बात करते थे तो बहाना बनाकर मना कर देते थे। बोलते थे छुट्टी मिलने दो शनिवार-रविवार आएगे। उसने बताया कि जब हम जमुई पहुंचे तो, मुझे एक ऑटो में बिठाकर कर रात भर घुमाया और खुद अपने बुलेट से आगे आगे चलते रहा। जब हम थाने चलने की बात कहे तो वह रोने लगा और कहने लगा मेरी बेज्जती करवा रहे हो। पीड़िता ने बताया की कुंदन के पिता, जीजा और दोस्त ने मुझे उसे छोड़ देने को कहा। मैंने कई बार कहा कि मुझसे से शादी क्यों किए थे जब मुझे छोड़ना ही था तो। 2 रात जमुई में शारीरिक संबंध बनाने के बाद छोड़ दिया
पीड़िता ने बताया कि 10 जुलाई और 11 जुलाई को जमुई में अपने साथ रात भर रखा हमारे साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं फिर मुझे जमुई थाने के पास छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि मैं मुंगेर में पार्लर की दुकान चलती हूं। कुंदन कृष्णा पार्लर खोलने में भी 15 हजार की मदद किए थे। पिछले साल हुए बट सावित्री व्रत में भी मुझे पैसे और साड़ी दिए थे। पीड़िता ने बताया कि कुंदन कृष्णा गया जी के रहने वाले है। साथी ही उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। दोस्ती के नाते दिया था पैसा इस संबंध में दरोगा कुंदन कृष्णा ने दैनिक भास्कर को फोन पर बताया कि अभी हम डॉक्टर के पास है। उन्होंने बताया कि मैं करिश्मा को जानता हूं फेसबुक से उनसे दोस्ती हुई थी। अब क्या आरोप लगा रही है, यह तो मिलने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि उनसे मुलाकात भी हुई है लेकिन शादी हम नहीं किए, पार्लर खोलने मैने पैसे दिए, दोस्ती के रिश्ते को लेकर। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच करने की बात कही है।


