Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फ्लाइट का किराया बढ़ा, ट्रेनों में लंबी वेटिंग:रांची से प्रमुख शहरों का हवाई किराया 35% तक महंगा, प्रीमियम ट्रेनों में दो हफ्तों की लंबी वेटिंग


खाड़ी में युद्ध का असर अब रांची से हवाई यात्रा पर साफ दिखने लगा है। रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराया 35% तक महंगा हो गया है। टिकट दरों में अचानक आई बढ़ोतरी ने लोगों को अपने ट्रैवल शिड्यूल में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया है। लोग ट्रेन को प्राथमिकता दे रहे हैं। विमान से सफर करनेवाले घट रहे हैं। गुरुवार को पर्याप्त यात्री नहीं मिलने पर इंडिगो की चार में से केवल दो विमानों ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी। शुक्रवार को तो हाल ऐसा रहा कि यात्री नहीं मिलने पर कोलकाता जानेवाली रात की अंतिम फ्लाइट के लिए किराया अंतिम समय में दो हजार रुपए घटाना पड़ा। विमानन कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि कम यात्रियों की स्थिति में कभी-कभी छोटे विमानों को रद्द कर अधिक क्षमता वाले विमान से उड़ान भरी जा रही है। कोलकाता के लिए पहले सामान्य किराया 3500 रुपए था। अब सामान्य सस्ता किराया ही 6000 रुपए हो गया है। ऐसे में लोग अपना ट्रैवल का माध्यम बदल दे रहे हैं। जिसके कारण विमानों में यात्री कम हो गए हैं। रांची से 15 अप्रैल तक के लिए हवाई किराया
कोलकाता 6000-6200
मुंबई 7500-9000
दिल्ली 6500-7500
भुवनेश्वर 5000-11000
चेन्नई 8000-11000 ट्रेनों में दबाव बढ़ गया
इधर, हवाई किराए में बढ़ोतरी का सीधा असर अब ट्रेनों पर साफ दिखने लगा है। क्रिया योगा एक्सप्रेस, रांची गरीब रथ, राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। यात्री पहले से बुकिंग कराने के बावजूद कन्फर्म टिकट पाने में असमर्थ हैं। सीमित सीटों और बढ़ती मांग के कारण ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है। हवाई यात्रा महंगी होने से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन का रुख कर रहे हैं, जिससे रेल सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किस ट्रेन में कितनी वेटिंग 18616 क्रिया योगा एक्सप्रेस 7 अप्रैल तक सभी श्रेणियों में वेटिंग, 12 अप्रैल तक एसी बोगियों में
20898 वंदे भारत एक्सप्रेस 6 अप्रैल तक वेटिंग, ईसी क्लास में 10 अप्रैल तक सीमित सीटें
12877 रांची गरीब रथ पूरे अप्रैल में लंबी वेटिंग, 8 मई तक आरएसी/ वेटिंग
20839 राजधानी एक्सप्रेस 25 अप्रैल तक लंबी वेटिंग, कुछ दिनों में आरएसी
18451 तपस्विनी एक्सप्रेस 11 अप्रैल तक वेटिंग/ आरएसी, इसके बाद भी कम सीटें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles