बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु को भाजपा का टिकट

Date:

BJP Mission Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) पर दबाव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति पूरी तरह से बदल दी है. इस बार ‘चेहरे’ और ‘छवि’ के साथ-साथ ‘विरासत’ पर भी दांव खेला है. पार्टी ने सोमवार को अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 57 ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिनकी छवि बेहद मजबूत है. ये शिक्षक, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, अध्यात्म, रिटायर्ड सैनिक, क्रिकेटर, रिटायर्ड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और लोक गायक हैं. फिल्म जगत की 2 हस्तियों को भी बीजेपी का टिकट मिला है.

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिजन को भाजपा का टिकट

भाजपा ने बंगाली अस्मिता और राष्ट्रवाद को साधने के लिए साहित्य सम्राट बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार से सौमित्र चट्टोपाध्याय को नैहाटी से चुनाव के मैदान में उतारा है. इस कदम को ‘वंदे मातरम’ की भावना को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश माना जा रहा है. पार्टी ने 41 विधायकों और 3 पूर्व विधायकों और 2 पूर्व सांसदों को चुनाव के मैदान में उतारा है. पूर्व सांसद दिलीप घोष इस बार खड़गपुर सदर से और स्वपन दासगुप्ता रासबिहारी से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर से भी टिकट दिया है.

बीजेपी की लिस्ट में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व

भाजपा की यह सूची विविधता से भरी है. इसमें शिक्षकों, डॉक्टरों, पत्रकारों और आध्यात्मिक गुरुओं को शामिल किया गया है. 23 सीटों पर शिक्षकों को टिकट देकर पार्टी ने शिक्षा क्षेत्र में चल रहे ‘भर्ती घोटाले’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक संदेश दिया है. 3 पत्रकारों और 3 आध्यात्मिक नेताओं (उत्पल महाराज, स्वामी मंगलानंद पुरी और निखिल बनर्जी) को चुनाव के मैदान में उतारकर समाज के बौद्धिक और धार्मिक वर्गों को जोड़ने का प्रयास भाजपा ने किया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेलिब्रिटी और खिलाड़ी भी मैदान में

मनोरंजन और खेल जगत के प्रति बंगाल के प्रेम को देखते हुए भाजपा ने फिल्म स्टार रुद्रनील घोष (शिवपुर) और अग्निमित्रा पॉल (आसनसोल दक्षिण) को टिकट दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेटर रहे अशोक डिंडा (मोयना) एक बार फिर चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखायेंगे.

भाजपा की लिस्ट में दिग्गज और अनुभवी नेता

विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम पृष्ठभूमि
भवानीपुर शुभेंदु अधिकारी लीडर ऑफ ऑपोजीशन
राशबिहारी स्वपन दासगुप्ता पूर्व सांसद / पत्रकार
खड़गपुर सदर दिलीप घोष पूर्व सांसद
आसनसोल दक्षिण अग्निमित्रा पॉल वर्तमान विधायक / फैशन डिजाइनर
नैहाटी सौमित्र चट्टोपाध्याय बंकिम चंद्र चटर्जी के परिवार से

23 शिक्षक लड़ेंगे बीजेपी के टिकट पर चुनाव

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
कुमारग्राम मनोज कुमार उरांव
कालचिनी बिशाल लामा
फालाकाटा दीपक बर्मन
डाबग्राम-फुलबाड़ी शिखा चटर्जी
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी आनंदमय बर्मन
सिलीगुड़ी डॉ शंकर घोष
तपन बुधराय टुडू
हरिरामपुर देवव्रत मजूमदार
मानिकचक गौड़ चंद्र मंडल
करीमपुर समरेंद्रनाथ घोष
कांथी दक्षिण अरूप कुमार दास
रामनगर चंद्रशेखर मंडल
नयाग्राम अमिय किस्कू
नारायणगढ़ राम प्रसाद गिरि
घाटाल शीतल कापट
चंद्रकोना सुकांत दोलुई
सालबनी बिमान महतो
बांदवान लाबसन बास्के
काशीपुर कमलकांत हांसदा
पाड़ा नदियार चंद बाउरी
छातपना सत्यनारायण मुखोपाध्याय
कोतुलपुर लक्ष्मीकांत मजूमदार
इंडास निर्मल कुमार धारा

6 वकील को भाजपा ने दिया टिकट

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
करनदीघी बिराज विश्वास
बालूरघाट विद्युत कुमार रॉय
बशीरहाट उत्तर नारायण चंद्र मंडल
बरजोड़ा बिल्लेश्वर सिंघा
पांडवेश्वर जितेंद्र तिवारी
बोलपुर दिलीप कुमार घोष

5 डॉक्टर भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
कुल्टी डॉ अजय कुमार पोद्दार
जामुड़िया डॉ बिजन मुखर्जी
पाथरप्रतिमा डॉ असित कुमार हलदर
बजबज डॉ तरुण अदक
बीनपुर डॉ प्रणत टुडू

आध्यात्मिक नेता बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
कालियागंज उत्पल महाराज
उलुबेड़िया दक्षिण स्वामी मंगलानंद पुरी
हांसन निखिल बनर्जी

3 पत्रकार भी लड़ रहे चुनाव

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
रासबिहारी स्वपन दासगुप्ता
तारकेश्वर संतु पान
सिउड़ी जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

8 सामाजिक कार्यकर्ता लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
रायगंज कौशिक चौधरी
बहरमपुर सुब्रत मैत्रा कांचन
विष्णुपुर अग्निश्वर नस्कर
हावड़ा उत्तर उमेश राय
केशियारी भद्रा हेम्ब्रम
रानीबांध खुदीराम टुडू
जमालपुर अरुण हलदर
आउसग्राम कलिता माझी

फिल्म जगत से इनको मिला बीजेपी का टिकट

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
शिवपुर रुद्रनील घोष
आसनसोल दक्षिण अग्निमित्रा पॉल

3 पूर्व सैनिक अब राजनीति के मैदान में

विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
नागराकाटा पूना भेंगरा
कालीगंज बापन घोष
पटाशपुर तपन माईती

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CSK sign former KKR coach ahead of IPL 2026 | Cricket News

KKR training session (Swapan Mahapatra by PTI) ...

पांच राज्यों में विस चुनाव की घोषणा का भाजपा नेता ओम प्रकाश ने किया स्वागत

लोहरदगा|भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ...
Join Us WhatsApp