Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम में 79.39 प्रतिशत और रेजीनगर में 78.42 प्रतिशत वोट, रिजल्ट 9 अक्टूबर को

West Bengal By Elections 2026: नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक करीब 79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला. निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, नंदीग्राम में 79.39 प्रतिशत और रेजीनगर में 78.42 प्रतिशत मतदान हुआ. दोनों सीटों पर कुल करीब 5.24 लाख मतदाता हैं.

हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण रहा. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथों के अंदर और बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी थी. रेजीनगर में मतदान के दौरान पुलिस से बहस के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गयी है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: शुभेंदु अधिकारी का दावा- नंदीग्राम उपचुनाव में होगा 85 फीसदी मतदान, टूटेगा 2016 का रिकॉर्ड

नंदीग्राम में भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर

नंदीग्राम में भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ उम्मीदवार हैं. चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे. मई में बंगाल चुनाव 2026 के बाद उनकी हत्या कर दी गयी थी. तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान दे ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन का ऐलान कर दिया. रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल ने मोहम्मद एहतेशामुल हक को ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न पर मैदान में उतारा है. भाकपा ने शांतिगोपाल गिरि को उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें: रेजीनगर में वोट से पहले शुभेंदु अधिकारी का दावा- बदलेगा अल्पसंख्यक वोट का ट्रेंड, BJP के साथ खड़े होंगे लोग

रेजीनगर में बहुकोणीय मुकाबला

मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे से खाली हुई थी. वह रेजीनगर और नोदा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी. एजेयूपी के टिकट पर कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा के संखारभ सरकार, तृणमूल कांग्रेस के रबीउल आलम चौधरी, रीतब्रत गुट ने सफीउज्जमान शेख को मैदान में उतारा था. कांग्रेस के मोहम्मद अब्दुल्लाहिल कैफी और माकपा के सैयद असद अली मैदान में हैं. दोनों सीटों के उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे.

The post बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम में 79.39 प्रतिशत और रेजीनगर में 78.42 प्रतिशत वोट, रिजल्ट 9 अक्टूबर को appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles