Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान

West Bengal Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बन रहे नये कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

कोलकाता: आज भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी (India Meteorological Department – IMD) ने एक बुलेटिन में कहा कि मौसम प्रणाली के असर से 30 अगस्त को पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक-दो जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी कोलकाता में भी शनिवार को भारी बारिश होने का अनुमान है.

बंगाल के 8 जिलों में 1 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की आशंका

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन (Weather Bulletin) के अनुसार, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, झारग्राम, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया और हावड़ा जिलों में एक सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: नेपाल की सीमा से सटे उत्तर बंगाल में कैसा है मौसम, जानें अगले 3 दिन तक का वेदर अपडेट

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

मछुआरों को भी एक सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है. आईएमडी ने बताया है कि तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से जान-माल का खतरा हो सकता है. आईएमडी ने यह भी बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट : दक्षिण बंगाल में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, फिर भी जारी रहेगा बारिश का दौर

The post बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles