
बर्धमान से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
पूर्व बर्धमान जिले में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने केंद्रीय सुरक्षा बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से शहर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया.
दो ठिकानों पर छोपमारी
आयकर विभाग की टीम ने बर्धमान के जीटी रोड स्थित किशोलॉय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और रायना स्थित बर्धमान एग्रो राइस मिल में एक साथ छापेमारी की. केंद्रीय बल के जवानों की सुरक्षा के बीच अधिकारियों ने अस्पताल और राइस मिल के कार्यालयों में वित्तीय दस्तावेज, आय-व्यय के रिकॉर्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच शुरू की.
कई कर्मचारियों से हुई पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की कई टीमें इस संयुक्त अभियान में शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान अस्पताल और राइस मिल से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.जांच पूरी होने तक किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर निगरानी रखी जा रही है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छापेमारी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारण या जांच में अब तक क्या बरामद हुआ है, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.जांच जारी है और विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है.
Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर
The post बंगाल के बर्धमान में आयकर की रेड, किशोलॉय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और राइस मिल के खंगाले गये दस्तावेज appeared first on Prabhat Khabar.


