Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में अपनों से ही घिरे शुभेंदु अधिकारी, तृणमूल ने पवित्र को उतारा मैदान में

Bengal Election : कोलकाता : नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र पर इस चुनाव में भी सबकी नजर रहेगी. भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को एक बार फिर यहां से मैदान में उतारा है. शुभेंदु अधिकारी पिछली बार तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को हरा कर सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन इस बार वो अपनो से ही घिरते नजर आ रहे हैं. तृणमूल ने इस बार इस सीट से शुभेंदु अधिकारी के खास करीबी रहे पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया है. पवित्र कर को नंदीग्राम का बेटा कहा जाता है. पवित्र कर और शुभेंदु अधिकारी कभी एक साथ तृणमूल कांग्रेस में थे. बाद में जब ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मतभेद हुआ तो पवित्र कर शुभेंदु के पाले में चले गये और भाजपा की सदस्यता ले ली. नंदीग्राम इलाके में पवित्रकर की जमीन पर अच्छी पकड़ कही जाती है.

पवित्र ने 2013 में लड़ा था पहला चुनाव

नंदीग्राम 2 ब्लॉक के बोयाल 1 क्षेत्र के बोयाल गांव के रहनेवाले पवित्रा ने उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की है. उनका मछली का पारिवारिक व्यवसाय है. मंगलवार को भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में लौटे पवित्र कर ने 2013 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पंचायत चुनाव लड़ा और पहली बार जीत हासिल की. ​​इसके बाद वे तृणमूल में शामिल हो गए. तृणमूल नेता के रूप में संबंधित ग्राम पंचायत के प्रमुख बने. अगले पंचायत चुनाव जीतने के बाद, वे 2018 से 2023 तक दूसरी बार संबंधित पंचायत के प्रमुख बने. 2020 में, पवित्र कर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर सुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गए.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंचायत प्रमुख है पत्नी

वर्तमान में, उनकी पत्नी शिउली कर बोयाल 1 ग्राम पंचायत की प्रमुख हैं और भाजपा की सदस्य हैं. पवित्र कर संगठनात्मक स्तर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. पिछले दिसंबर से ही पवित्र कर के पार्टी बदलने की अटकलें चल रही थीं. कुछ दिन पहले एआईपीएसी के साथ उनकी गुप्त बैठक की खबर फैली. भाजपा के एक सूत्र के अनुसार, इस खबर की जानकारी मिलने के बाद सुभेंदु अधिकारी ने भी अपने समर्थकों के इस नेता के साथ गुप्त बैठक की. इसके चलते अटकलें और भी पुख्ता हो गईं. आज इस बात पर विराम लग गया. इस बार नंदीग्राम में मुकाबला पवित्र कर और शुभेंदु अधिकारी के बीच ही रहेगा.

Also Read: बंगाल चुनाव : भाजपा की पहली सूची में आठ विधायकों का कटा टिकट, कई सीटों पर उम्मीदवार बदले

The post बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में अपनों से ही घिरे शुभेंदु अधिकारी, तृणमूल ने पवित्र को उतारा मैदान में appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles