Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव सिर्फ 2 राउंड में, ECI ने जारी किया शेड्यूल, देखें आपके जिले में कब मतदान‍

‍Bengal Election 2026 Phase Wise Schedule: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू और डॉ विवेक जोशी ने नयी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि बंगाल में इस बार 6 या 7 चरणों में नहीं, सिर्फ 2 राउंड में वोटिंग होगी. 294 में से 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी 294 सीटों के लिए मतगणना 4 मई को होगी. उसी दिन पता चल जायेगा कि बंगाल में इस बार किसकी सरकार बनेगी.

पहले चरण में 17 और दूसरे चरण में 7 जिलों में मतदान

इलेक्शन कमीशन ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसके मुताबिक, राज्य के 24 चुनावी जिलों में से 17 जिलों में एक दिन चुनाव कराये जायेंगे और बाकी 7 जिलों में दूसरे दिन वोटिंग होगी. पूर्व बर्धमान, नदिया, हुगली, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिले के मतदाता 29 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. बाकी 17 जिलों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. आपके जिले में कब वोट होगा, यहां देखें एक-एक जिले की लिस्ट.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‍Bengal Election 2026 Phase Wise Schedule: आपके जिले में मतदान कब, यहां देखें डेट

जिले का नाम चुनाव की तारीख
कूचबिहार 23 अप्रैल 2026
अलीपुरदुआर 23 अप्रैल 2026
जलपाईगुड़ी 23 अप्रैल 2026
कलिम्पोंग 23 अप्रैल 2026
दार्जिलिंग 23 अप्रैल 2026
उत्तर दिनाजपुर 23 अप्रैल 2026
दक्षिण दिनाजपुर 23 अप्रैल 2026
मालदा 23 अप्रैल 2026
मुर्शिदाबाद 23 अप्रैल 2026
नदिया 29 अप्रैल 2026
उत्तर 24 परगना 29 अप्रैल 2026
दक्षिण 24 परगना 29 अप्रैल 2026
उत्तर कोलकाता 29 अप्रैल 2026
दक्षिण कोलकाता 29 अप्रैल 2026
हावड़ा 29 अप्रैल 2026
हुगली 29 अप्रैल 2026
पूर्व मेदिनीपुर 23 अप्रैल 2026
झारग्राम 23 अप्रैल 2026
पश्चिम मेदिनीपुर 23 अप्रैल 2026
पुरुलिया 23 अप्रैल 2026
बांकुड़ा 23 अप्रैल 2026
पूर्व बर्धमान 23 अप्रैल 2026
पश्चिम बर्धमान 23 अप्रैल 2026
बीरभूम 23 अप्रैल 2026

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 का ऐलान : जानिए कब पड़ेगा वोट और किस दिन आएगा रिजल्ट

विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की इन 294 सीटों पर होगी वोटिंग, एक-एक सीट का नाम यहां देखें

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग

बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

बंगाल चुनाव 2026: इंटरनेशनल बॉर्डर से सटी विधानसभा सीटों पर कब होगी वोटिंग

The post बंगाल चुनाव सिर्फ 2 राउंड में, ECI ने जारी किया शेड्यूल, देखें आपके जिले में कब मतदान‍ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles