Mamata Banerjee Temple Video Controversy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मुहाने पर खड़ा बंगाल शनिवार को ‘वीडियो वॉर’ का अखाड़ा बन गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक कथित बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त संग्राम छिड़ गया. भाजपा ने ममता बनर्जी पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाये, तो टीएमसी ने इसे ‘फेक न्यूज’ करार देते हुए चुनाव आयोग में इसकी शिकायत कर दी.
अमित मालवीय बोले- हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ बयान
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो साझा करते हुए उन पर तीखा हमला बोला. मालवीय ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मंदिरों के विध्वंस का मजाक उड़ा रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- अगर एक शिव मंदिर तोड़ा जाता है, तो भाजपा उस पर कितना ड्रामा करती है! यह ममता बनर्जी की टिप्पणी है. वह मंदिरों के विध्वंस का मजाक उड़ा रही हैं. अमित मालवीय ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बार-बार अपने ‘वोट बैंक’ को हिंदुओं के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए उकसावे वाली बातें कर रही हैं. भाजपा ने नारा दिया- पोलटानो दरकार (बदलाव की जरूरत है).
TMC ने किया पलटवार- एडीटेड वीडियो
भाजपा के इन आरोपों के कुछ ही देर बाद तृणमूल कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कड़ा प्रतिवाद किया. टीएमसी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के भाषण को जान-बूझकर क्लिप (Edit) करके संदर्भ से बाहर पेश किया गया है, ताकि अशांति फैलायी जा सके. टीएमसी ने कहा है कि मूल वीडियो में ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा है कि मंदिरों को कभी नहीं गिराया जाना चाहिए. मैं कभी इसका समर्थन नहीं करूंगी. भाजपा ने उस हिस्से को जान-बूझकर हटा दिया है, ताकि एक झूठा नैरेटिव बनाया जा सके और जनता को हिंसा के लिए उकसाया जा सके.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव आयोग से कठोर कार्रवाई की मांग
तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले को @ECISVEEP (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया) में ले जाने का ऐलान किया है. पार्टी ने कहा है कि चुनाव के ठीक पहले इस तरह का भ्रामक प्रचार केवल चुनावी कदाचार नहीं, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर सीधा हमला है. नफरत भरे अभियान चलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग टीएमसी ने की है.
Mamata Banerjee Temple Video Controversy: सियासी घमासान की 3 बड़ी बातें
- वीडियो विवाद : भाजपा का दावा है कि ममता बनर्जी मंदिरों का अपमान कर रही हैं, जबकि टीएमसी का कहना है कि वीडियो मैनुपुलेटेड (छेड़छाड़ किया हुआ) है.
- चुनावी माहौल : मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद राज्य पहले से ही संवेदनशील है. ऐसे में इस ‘वीडियो वाॉर’ ने तनाव और बढ़ा दिया है.
- डिजिटल जंग : दोनों ही दल सोशल मीडिया X को मुख्य हथियार बनाकर मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
5 अप्रैल को कूचबिहार से बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे पीएम मोदी
बंगाल चुनाव 2026: रानीगंज में बोलीं ममता बनर्जी- बंगाल के बाद दिल्ली फतह करेगी टीएमसी
राम के नाम पर हुड़दंग और तलवारें मंजूर नहीं, बीरभूम में भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी, मंच में लगी आग
The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी के ‘शिव मंदिर’ वाले Video पर संग्राम, BJP-TMC आमने-सामने appeared first on Prabhat Khabar.
