बंगाल चुनाव 2026 से पहले हावड़ा में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

Date:

हावड़ा (पश्चिम बंगाल), कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से पहले हावड़ा जिले में एक तृणमूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिलखाना सेकेंड बाइ लेन में बुधवार तड़के रंगदारी नहीं देने पर तृणमूल के एक युवा नेता, जो बिल्डर भी है, की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावरों ने तृणमूल नेता पर 4-5 राउंड गोलियां चलायीं.

सुबह-सुबह शूटआउट के बाद मची अफरा-तफरी

सुबह-सुबह हुई शूटआउट की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. खून से लथपथ तृणमूल नेता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम शफीक खान (32) है.

  • सिर और सीने में मारी गोली, रंगदारी नहीं देने पर वारदात को दिया अंजाम
  • हत्या का मुख्य आरोपी वार्ड नंबर 16 में तृणमूल कांग्रेस का युवा नेता

टीएमसी के हारुन खान पर लगा आरोप

हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावर भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी हारुन खान है. वह अफगानी है. पुलिस जांच में जुट गयी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रमजान की खरीदारी कर घर लौट रहा था शफीक

बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे रमजान की खरीदारी करने के लिए शफीक खान बाजार गया था. सामान खरीदकर शफीक घर लौट रहा था. तभी चाय दुकान के पास हारुन खान, रोहित और उसके गैंग के सदस्य वहां पहुंचे. हारुन और शफीक के बीच किसी बात पर बहस हो गयी.

सीसीटीवी फुटेज देखकर हमलावरों की पहचान की गयी है. प्राथमिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है. सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे.

अमलान कुसुम घोष, डीसी (उत्तर)

गोली चलते ही मची अफरा-तफरी

इससे पहले कि शफीक खान कुछ समझ पाता, हारुन के एक साथी ने पिस्तौल निकाली और पीछे से शफीक के सिर पर गोली मार दी. गोली लगते ही शफीक जमीन पर गिर पड़ा. फिर हारुन और उसके साथी ने शफीक के सीने में कई गोलियां मारीं और वहां से भाग निकला. सुबह-सुबह गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. दुकानें बंद होने लगीं.

यह तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा है, जिसमें एक की जान चली गयी. हारुन खान ने ही गोली चलायी है. हारुन यहां के विधायक गौतम चौधरी का बेहद करीबी है. हारुन पर पुलिस को धक्का देने का भी एक मामला सामने आया था. बिना विधायक की मदद के ये सब संभव नहीं है.

उमेश राय, भाजपा नेता, हावड़ा

तृणमूल नेता से मांगी गयी थी 10 लाख की रंगदारी

हत्याकांड का मुख्य आरोपी हारुन वार्ड नंबर 16 में तृणमूल कांग्रेस का युवा नेता है. हारुन और शफीक के बीच पुरानी रंजिश थी. हारुन ने शफीक से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी, लेकिन शफीक ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी. इससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और फिर यातायात व्यवस्था सामान्य हुई.

वे लोग मेरे भाई से 10 लाख रुपए रंगदारी मांग रहे थे. इसकी जानकारी शफीक ने पुलिस को दी थी, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ. आखिरकार हारुन ने मेरे भाई की हत्या कर दी.

जाहिद खान, मृतक का भाई

कौन है हारुन खान?

हारुन खान मूल रूप से अफगानिस्तान के अबे-बरिक का रहने वाला है. वह कई सालों से पिलखाना में रह रहा है. उस पर यहां एक फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप है. वह ब्याज पर लोगों को रुपए भी देता है. उस पर गैर-कानूनी हथियार बेचने का भी आरोप है. उत्तर हावड़ा के विधायक गौतम चौधरी के साथ उसके घनिष्ठ संबंध हैं. 26 जनवरी को पिलखाना में उसने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें विधायक मुख्य अतिथि थे. उन्होंने हारुन की काफी तारीफ की थी. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बंगाल चुनाव 2026 से पहले हावड़ा में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या
हारुन खान (लाल घेरे में).

मुख्य आरोपी हारुन खान रंगदारी मांग रहा था. रंगदारी नहीं देने पर उसने शफीक की हत्या कर दी. हत्यारा किसी दल और जाति का नहीं होता है. पुलिस उसे फौरन गिरफ्तार करे.

मसूद आलम खान, तृणमूल नेता, हावड़ा

20 साल पहले ऐसे ही हुई थी कांग्रेस नेता की

एक फरवरी 2005 को दिनदहाड़े 11 बजे पिलखाना सेकेंड बाइ लेन की तंग गलियों में सैलून में घुसकर कांग्रेस नेता मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हमलावरों ने कांग्रेस नेता को 10 गोली मारी थी. भुजाली से भी प्रहार किया था. मोहम्मद अकरम दाढ़ी बनवाने के लिए सैलून गये थे. वह दाढ़ी बनवाने के लिए कुर्सी पर बैठे ही थे कि 9-10 हमलावर सैलून में घुसे और उन पर हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें

कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा

हावड़ा स्टेशन से पकड़ा गया बुजुर्ग की हत्या का आरोपी

The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले हावड़ा में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp