Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल पर चढ़ने लगा भगवा रंग, सचिवालय ‘नबान्न’ की बदल रही तस्वीर

बंगाल पर चढ़ने लगा भगवा रंग, सचिवालय ‘नबान्न’ की बदल रही तस्वीर

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

West Bengal Secretariat Nabanna Colour Change: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में भी बदलाव दिखाई देने लगा है. वर्षों तक नीले-सफेद रंग में रंगा सचिवालय ‘नबान्न’ अब भगवा और सफेद रंग में रंगने लगा है. मंगलवार को शुभ मुहूर्त में नबान्न परिसर में भगवा रंग की पहली परत चढ़ायी गयी. इसे सरकार के बदलते राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण का प्रतीक माना जा रहा है.

पूरी तरह बदल जायेगा Nabanna भवन का रंग

पश्चिम बंगाल में नयी सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक कार्यशैली के साथ-साथ सचिवालय की तस्वीर भी बदलने लगी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सरकार तेजी से फैसले ले रही है और केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर रही है, तो नबान्न भवन का रंग-रूप भी बदलने लगा है.

West Bengal Secretariat Nabanna Colour Change: नबान्न सभागार की रंगाई शुरू

पूरे सचिवालय भवन को भगवा रंग में रंगने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से औपचारिक निविदा अभी जारी नहीं की गयी है, लेकिन नबान्न सभागार को भगवा और सफेद रंग से रंगने का काम तेजी से चल रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेढ़ दशक तक नीले-सफेद रंग में रंगा था सचिवालय

डेढ़ दशक तक ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान नबान्न सहित अन्य सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थलों को नीले और सफेद रंग में रंगा गया था. माना जाता था कि यह रंग तत्कालीन मुख्यमंत्री की पहचान बन चुकी नीली पाढ़ वाली सफेद साड़ी से प्रेरित था. ममता बनर्जी के शासनकाल में सड़क के डिवाइडर का भी नीले और सफेद रंग में रंगे थे.

सिर्फ सौंदर्यीकरण का प्रतीक नहीं है सचिवालय का नया रंग

विशेषज्ञों का एक वर्ग मानता है कि किसी प्रशासनिक भवन को राजनीतिक रंगों से जोड़ने की बजाय उसे तटस्थ और गरिमामयी स्वरूप दिया जाना चाहिए, ताकि वह पेशेवर और निष्पक्ष सचिवालय की छवि पेश करे. नबान्न का रंग परिवर्तन केवल सौंदर्यीकरण का मामला नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन के बाद बदलती राजनीतिक संस्कृति और नयी प्रशासनिक सोच का भी प्रतीक माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

नबान्न से लोक भवन तक हलचल, राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, मंत्रिमंडल विस्तार या घुसपैठियों पर एक्शन?

हालोंग फॉरेस्ट बंगले का नया डिजाइन नबान्न को सौंपा गया

छात्र समाज का ‘नबान्न अभियान’ आज, पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 8000 जवान

नौ अगस्त को फिर नबान्न अभियान, पुलिस सतर्क

The post बंगाल पर चढ़ने लगा भगवा रंग, सचिवालय ‘नबान्न’ की बदल रही तस्वीर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles