Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल-बिहार नंबर प्लेट लगी कार से 1350 बोतल शराब बरामद:सुपौल में नेपाल से लाई जा रही थी खेप, 2 तस्कर भी अरेस्ट


सुपौल जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमराही मद्यनिषेध थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 45 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 1130 बोतल है। मद्यनिषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, नेपाल के बादशाह चौक से शराब की एक बड़ी खेप पिपरा सखुआ की ओर भेजी जा रही थी। इस सूचना के सत्यापन के बाद राघोपुर थाना क्षेत्र के चम्पानगर मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। 1130 बोतल अवैध शराब बरामद जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार से कुल 45 पेटी में रखी 1130 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के परसा निवासी मनीष कुमार और जयनगरा निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। कार पर 2 अलग-अलग नंबर प्लेट पुलिस ने मौके से एक कार भी जब्त की है। जांच में सामने आया कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए कार पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट (BR11AH 3787 और WB74AB0321) लगाकर शराब की तस्करी कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने शनिवार सुबह बताया कि पुलिस जब्त कार और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles