
Kal Ka Mausam West Bengal: उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश क्षेत्र के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के प्रभाव से कल 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को पूरे पश्चिम बंगाल में मानसूनी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
दक्षिण बंगाल के लिए येलो अलर्ट जारी
दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में शनिवार को हल्के से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेमी) हो सकती है. दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात (बिजली गिरने) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
बंगाल के इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
- पूर्व मेदिनीपुर
- पश्चिम मेदिनीपुर
- झारग्राम
- बांकुड़ा
- जलपाईगुड़ी
- अलीपुरदुआर
ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, जानें अगले 7 दिन तक आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा कल का मौसम
उत्तर बंगाल के अधिकांश हिस्सों में कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेमी) का येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने का भी अलर्ट है.
समुद्र व मछुआरों के लिए चेतावनी
उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण समुद्र में हलचल बनी रह सकती है. इसलिए मछुआरों को तटीय क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम विभाग की अगली सलाह तक सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
वज्रपात और बारिश में बरतें ये सावधानियां
- मेघ गर्जन, वज्रपात या तेज बारिश के दौरान खुले क्षेत्र में रहने की बजाय किसी सुरक्षित पक्के स्थान पर ही शरण लें.
- बारिश के समय पेड़ों, लोहे के ढांचों और बिजली के खंभों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों.
- अगर तेज बारिश हो रही है और जलजमाव भी हुआ है, तो नदी, तालाब आदि से दूरी बनाये रखें.
- जर्जर या कमजोर कच्चे मकानों के आसपास या संपर्क में आने से बचें.
- यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें.
ये भी पढ़ें: आज 10 सितंबर का मौसम : बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव, दक्षिण बंगाल में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
The post बंगाल में खाड़ी के दबाव से बदलेगा मौसम : मेदिनीपुर से अलीपुरदुआर तक आंधी-बारिश की चेतावनी, देखें IMD का ताजा अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.
