Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में निवेश के लिए उद्योगपतियों को स्पेशल ऑफर, अंबानी से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और रोजगार के नये अवसर पैदा करने की तैयारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कर ली है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में कारोबार के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है. एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन ‘राइजिंग भारत’ को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में जल्द ही नयी औद्योगिक और भूमि नीति का खाका सामने लाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही 33 प्रमुख परियोजनाओं के लिए जमीन सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

नयी औद्योगिक और भूमि नीति हो रही तैयार

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं. इसके तहत औद्योगिक भूमि नीति, भूमि सीमा कानून में आवश्यक संशोधन और निवेशकों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज पर काम जारी है. उन्होंने कहा कि इन नीतियों को जल्द ही अंतिम रूप देकर लागू किया जायेगा. इससे बंगाल में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश आ सकेगा. हालांकि, उन्होंने इन कदमों के लागू होने की कोई समयसीमा या विस्तृत जानकारी नहीं दी.

यह सही तरीके से काम कर रही एक सच्ची देशभक्त सरकार है. हम औद्योगिक नीति, औद्योगिक भूमि नीति, भूमि सीमा कानून, प्रोत्साहन और निवेशकों से जुड़े अन्य उपायों पर काम कर रहे हैं. इसका खाका तैयार किया जा रहा है और इसे जल्द लागू किया जायेगा. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी सरकार के फैसले से उद्योग जगत बम-बम, कहा- बंगाल में बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

रोजगार और प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर ध्यान

बंगाल के मुख्यमंत्री ने राज्य में बेरोजगारी और प्रवासी श्रमिकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल के करीब एक करोड़ प्रवासी श्रमिक राज्य से बाहर काम करने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने कहा- निवेश आने से राज्य के शिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही सम्मानजनक रोजगार मिल सकेगा. हम एक पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल व्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

24 सितंबर को 2000 बेड के अस्पताल का शिलान्यास

सम्मेलन के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने हालिया प्रगति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि अदाणी समूह द्वारा 2,000 बिस्तरों वाले एक आधुनिक अस्पताल की आधारशिला 24 सितंबर को रखी जायेगी.

ये भी पढ़ें: 1-2 वर्ष में मजबूत होगी बंगाल की अर्थव्यवस्था, पुरुलिया में लगेगा 4000 करोड़ का स्टील प्लांट : शुभेंदु अधिकारी

अंबानी परिवार से होगी शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात

बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने यह भी बताया कि आने वाले समय में वह अंबानी परिवार से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने दावा किया कि राज्य के विकास के लिए उद्योग जगत से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.

औद्योगिक नीति के प्रस्तावित मुख्य बिंदु

नीति प्रस्तावित कदम
औद्योगिक नीति नई नीति का खाका तैयार, जल्द होगी घोषणा.
भूमि सुधार भूमि सीमा कानून में संशोधन और पारदर्शी आवंटन.
निवेशक प्रोत्साहन नए उद्योगों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज.
प्रमुख परियोजनाएं 33 परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण की योजना.

The post बंगाल में निवेश के लिए उद्योगपतियों को स्पेशल ऑफर, अंबानी से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles