Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में निवेश को जापान तैयार, कोलकाता और टोक्यो के बीच जल्द शुरू होगी सीधी विमान सेवा

कोलकाता से शिवकुमार राउत की रिपोर्ट

जापान के विदेश मामलों के राज्य मंत्री अयानो कुनिमित्सु के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तापस राय से मुलाकात की. बैठक में जापान और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई. तापस राय ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि दोनों पक्षों ने निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा और कोलकाता-जापान के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

बंगाल सरकार करेगी हर संभव मदद

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राय ने कहा- जापानी कंपनियां नवीकरणीय ऊर्जा में रुचि रखती हैं और चाहती हैं कि बिजली के कुल मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़े. तापस राय ने कहा कि बैठक में कोलकाता और जापान के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने के साथ-साथ विभिन्न पारगमन मार्गों के जरिये हवाई संपर्क बेहतर करने पर भी चर्चा हुई. तापस राय ने कहा कि जापानी और भारतीय दोनों कंपनियां पश्चिम बंगाल में सुगम कारोबारी माहौल चाहती हैं. राज्य सरकार ने उन्हें अनुकूल कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत-जापान के द्विपक्षीय संबंधों के 75 वर्ष पूरे

पश्चिम बंगाल से जापानी रासायनिक कंपनी मित्सुबिशी केमिकल के चले जाने का उल्लेख करते हुए राय ने सवाल उठाया कि कंपनी को राज्य छोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी. हालांकि, उन्होंने कंपनी के बाहर निकलने की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भारत-जापान के द्विपक्षीय संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इनमें खाद्य और सांस्कृतिक महोत्सव भी शामिल होंगे. साथ ही संबंध मजबूत करने और आवाजाही सुगम बनाने के लिए कोलकाता से टोक्यो के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जायेगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र

The post बंगाल में निवेश को जापान तैयार, कोलकाता और टोक्यो के बीच जल्द शुरू होगी सीधी विमान सेवा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles