
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा मैदान इलाके का दौरा किया. उन्होंने फुटपाथों और सड़कों के किनारे दुकान लगाने वालों से मुलाकात की. उनसे बातचीत भी की. तरुण कपूर ने दुकानदारों का हाल-चाल जानने के साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी उन्हें बताया. उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसके बारे में जानकारी भी ली.
व्यवसाय में परेशानियों की कपूर ने ली जानकारी
इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी तरुण कपूर ने दुकानदारों से पूछा कि क्या उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत ऋण सहित अन्य सुविधाएं मिल रहीं हैं या नहीं. व्यवसाय में उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया.
दुकानदारों को मिलेगा प्रमाण पत्र
बातचीत के दौरान दुकानदारों ने बताया गया कि उन्हें एक प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. इसके जरिये उनका व्यवसाय सुरक्षित होगा. उन्हें और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. केंद्र सरकार की इस पहल पर दुकानदारों ने संतुष्टि व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें प्रसन्नता हुई है.
ये भी पढ़ें: बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी को देंगे दुकानदारों से मिली जानकारी
फुटपाथी दुकानदारों से मिलने के बाद कपूर हावड़ा नगर निगम कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में छोटे व्यवसायियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, उससे जुड़ी जानकारियां मांगी.
The post बंगाल में फुटपाथ पर दुकान चलाने वालों से मिले पीएम मोदी के सलाहकार तरुण कपूर, जानें क्या हुई बात appeared first on Prabhat Khabar.
