Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में बड़ा हादसा, होली के बाद गंगा में नहाने गये चार लोग डूबे

Bengal News: कोलकाता: बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में होली खेलने के बाद 5-6 दोस्त गंगा में नहाने गये थे. घाट से थोड़ी दूर तैरने के बाद उनमें से चार लापता हो गए. उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है. यह घटना भाटपारा के बलराम सरकार गंगा घाट पर हुई. गोताखोरों को तैनात किया गया. तलाशी अभियान जारी है. तलाशी अभियान में अब तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है. डूबनेवालों के परिजन उम्मीद लगाये बैठे हैं.

होली के बाद गंगा में नहाने गये थे तीनों

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दो युवक और एक युवती होली खेलने के बाद गंगा में स्नान करने गए थे. तीनों गंगा के भाटपारा बलराम सरकार घाट पर स्नान करने गए थे. उसी दौरान तीनों पानी में डूब गए. उस समय सौरभ सरकार नाम का एक युवक गंगा के किनारे बैठा था. उसने भी तीनों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन वह तीनों तक नहीं पहुंच सका और वह भी डूब गया. पता चला है कि पहले दो युवक सैकत नंदी (32) और सौरभ नंदी (27) हैं. वे भाटपारा नगरपालिका के वार्ड नंबर 34 के मद्राल गवर्नमेंट कॉलोनी इलाके के निवासी हैं. युवती, दीपशिखा दास राजक, जिनकी उम्र लगभग बीस वर्ष है, कोलकाता की निवासी बताई जा रही है.

तीनों को डूबने से बचाने गया था सौरभ

भाटपारा नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 के निवासी सौरभ सरकार तीनों को बचाने के लिए गए. सौरभ की मां फूट-फूटकर रोईं. उन्होंने कहा- मेरा बेटा दोपहर में यहां टहलने आता था और कभी-कभी मेरे घर के सामने बैठता था. उसने तीनों को डूबते हुए देखा. इसलिए वह उन्हें बचाने गया, अब पुलिस कह रही है कि कोई नहीं मिला. सूचना मिलते ही भाटपारा पुलिस स्टेशन की एक बड़ी पुलिस टीम मौके पर पहुंची. भाटपारा विधायक पवन सिंह ने इस घटना में पुलिस की लापरवाही को उजागर किया. चारों की तलाश जारी है.

Also Read: बंगाल में CAA का काम होगा तेज, अमित शाह ने गठित की दो और समिति

The post बंगाल में बड़ा हादसा, होली के बाद गंगा में नहाने गये चार लोग डूबे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles