
मुख्य बातें
Bengal Election: दुर्गापुर: पिछले दिनों भाजपा के संकल्प पत्र में अन्नपूर्णा योजना शुरू करने का घोषणा की गई थी. योजना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बस्ती इलाके में फॉर्म वितरण एवं फॉर्म भरने का कार्य शुरू किया है. सोमवार दुर्गापुर के 33 नंबर वार्ड अंतर्गत तमला बस्ती में अन्नपूर्णा फॉर्म भरने को लेकर स्थानीय तृणमूल समर्थकों ने हंगामा मचाया एवं बीजेपी पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाया.
क्या है घटना
सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह बीजेपी कार्यकर्ता तमला बस्ती इलाके में अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म भर रहे थे. जिसे देख इलाके की महिलाएं जमा हो गई थीं. सूचना मिलते ही तृणमूल समर्थक घटना स्थल पर पहुंचे एवं चुनाव नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे. इसकी खबर प्रशासन को दी गयी. उसके बाद दुर्गापुर थाना की पुलिस इलाके में पहुंची.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरोप प्रत्यारोप
तृणमूल के वार्ड जॉइंट सेक्रेटरी माणिक रुइदास ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता फॉर्म भर कर बस्ती के लोगों को भ्रमित कर रहे थे. बीजेपी आयोग के नियमो का उल्लंघन कर रही है. इस बारे में बीजेपी के ज़िला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने कहा कि जनता बीजेपी के साथ हैं. इसीलिए तृणमूल डरी हुई है. पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद वहां गए थे और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया.
Also Read: बंगाल चुनाव : न घुंघट, न बुर्का, संदेह होने पर सबको दिखाना होगा अपना चेहरा
The post बंगाल में भरे जा रहे अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म, तृणमूल ने बीजेपी पर लगाया आचार संहिता तोड़ने का आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

