Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में भी दौड़ेगी दिल्ली जैसी 'नमो भारत', सांसद शमिक भट्टाचार्य ने केंद्र को भेजा 4 हाई-स्पीड कॉरिडोर का मेगा प्लान

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

कोलकाता और आसपास के जिलों के बीच तेज और सुगम आवागमन के लिए राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बंगाल में दिल्ली की ‘नमो भारत’ ट्रेन की तर्ज पर क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) शुरू करने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र के साथ प्रारंभिक विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट भी सौंपी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चार प्रमुख कॉरिडोर का प्रस्ताव

  1. कोलकाता के मैदान को केंद्र मानकर चार कॉरिडोर विकसित किये जायेंगे. इनमें कोलकाता-कल्याणी-कृष्णनगर-मायापुर (135 किमी).
  2. कोलकाता-बर्दवान-दुर्गापुर-आसनसोल (232 किमी), कोलकाता-फलता-डायमंड हार्बर-हल्दिया-नंदीग्राम (102 किमी).
  3. कोलकाता-सांतरागाछी-कोलाघाट-खड़गपुर-मेदिनीपुर (135 किमी) शामिल हैं.
  4. दुर्गापुर-आसनसोल में मेट्रो संपर्क और मैदान-बजबज मेट्रो विस्तार का भी प्रस्ताव है.

जमीन अधिग्रहण की लागत घटाने का सुझाव

शमिक भट्टाचार्य के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे लाइनों के समानांतर कॉरिडोर विकसित करने से जमीन अधिग्रहण की लागत व जटिलताएं कम हो सकती हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य की संयुक्त भागीदारी से एनसीआरटीसी की तर्ज पर ‘वेस्ट बंगाल रैपिड ट्रांजिट कॉरपोरेशन’ (डब्ल्यूबीआरटीसी) गठित करने का सुझाव दिया है. उन्होंने मंत्रालय से प्रस्ताव पर विचार कर विस्तृत इंजीनियरिंग और वित्तीय अध्ययन कराने का आग्रह किया है.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

The post बंगाल में भी दौड़ेगी दिल्ली जैसी 'नमो भारत', सांसद शमिक भट्टाचार्य ने केंद्र को भेजा 4 हाई-स्पीड कॉरिडोर का मेगा प्लान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles