Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में माफिया राज खत्म करेगी भाजपा, बाराबनी में बोले योगी आदित्यनाथ

बंगाल में माफिया राज खत्म करेगी भाजपा, बाराबनी में बोले योगी आदित्यनाथ

Bengal Election: कोलकाता. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अगर इस बार भाजपा की सरकार बनती है तो यहां माफिया राज को खत्म किया जायेगा. बुधवार को चुनाव प्रचार करने बंगाल के बाराबनी पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल के रेत-मिट्टी माफिया सरगना का भाजपा सफाया कर देगी.

बंगाल में सिर्फ डर और दहशत का माहौल

भाजपा उम्मीदवार अभिजीत रॉय के लिए प्रचार करने आये यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बंगाल में पिछले 15 वर्षों से माफिया सरगना और भ्रष्टाचार का राज चल रहा है. अब बंगाल में सिर्फ डर और दहशत का माहौल है. भाजपा तृणमूल कांग्रेस के रेत माफिया सरगना का सफाया करेगी. उन्होंने समस्या के समाधान के लिए दो इंजन वाली सरकार के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल को बदलना भाजपा का संकल्प

योगी आदित्यनाथ ने कहा- TMC के लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है. इनके कारण माफिया पैदा हुए हैं. ये माफिया प्रवृत्ति, भाजपा इसे समाप्त करेगी. भाजपा का यह संकल्प है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल इस बार बदलाव के मूड में है. उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा का युग अब खत्म होनेवाला है. योगी ने घुसपैठिये के मुद्दे पर भी ममता सरकार पर निशाना साधा.

Also Read: बंगाल चुनाव : कोलकाता के 100 से अधिक बूथों पर बिजली नहीं, चुनाव आयोग हैरान

The post बंगाल में माफिया राज खत्म करेगी भाजपा, बाराबनी में बोले योगी आदित्यनाथ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles