Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में हिंदू और बहुसंख्यक समाज की जीत, जनता ने घमंड को तोड़ा : विधायक


भास्कर न्यूज | गढ़वा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद गढ़वा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला। शहर के रंका मोड़ पर आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। मौके पर मौजूद भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिला जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नीयत पर जनता की मुहर है। भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत हिंदू और बहुसंख्यक समाज की जीत है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के अन्य राज्य की जनता गदगद है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनना अत्यंत ही आवश्यक था। ममता बनर्जी की तरह झारखंड में भी झामुमो, कांग्रेस और राजद को सत्ता का घमंड हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका परिणाम चुनावों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी, पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमृतांजलि देवी, भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ. लालमोहन, विनय चौबे, विनोद जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़, अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, अरविंद धर दुबे, रितेश दुबे, इंदेश पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, अंकित तिवारी, अजय पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles