Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में 23 रिटर्निंग ऑफिसर्स का फिर हुआ तबादला, भवानीपुर पर आया ये फैसला

बंगाल में 23 रिटर्निंग ऑफिसर्स का फिर हुआ तबादला, भवानीपुर पर आया ये फैसला

Bengal Election: कोलकाता. चुनाव आयोग ने 23 और रिटर्निंग ऑफिसर्स का तबादला कर दिया है. जादवपुर, कांथी, हल्दिया, मैना, सोनमुखी सहित कई केंद्रों के रिटर्निंग अधिकारियों का तबादला किया गया है. किसी भी केंद्र पर चुनाव कराने में रिटर्निंग अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है. गुरुवार रात को जारी पत्र में कहा गया है कि 23 केंद्रों पर नये रिटर्निंग अधिकारियों को ट्रेनिंग डेट से पहले पदभार ग्रहण कर लेना है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने तृणमूल की आपत्ति पर भी संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से तीन नामों की सूची मांगी है.

तृणमूल को है सुरजीत रॉय पर आपत्ति

चुनाव आयोग ने पिछले सोमवार को 73 रिटर्निंग ऑफिसर्स को बदल था. इनमें सुरजीत रॉय का नाम भी शामिल था. वे नंदीग्राम के बीडीओ थे. नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी हैं. इस बार शुभेंदु भवानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं. इस सीट से ममता बनर्जी विधायक हैं. दोनों इस बार प्रतिद्वंद्वी हैं. इसीलिए तृणमूल रिटर्निंग ऑफिसर को लेकर अधिक सतर्क है. तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम के बीडीओ सुरजीत रॉय को भवानीपुर का रिटर्निंग ऑफिसर बनाये जाने पर आपत्ति जताई हैं. तृणमूल लगातार आरोप लगा रही है कि आयोग ने शुभेंदु अधिकारी के करीबी व्यक्ति को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भवानीपुर में बदलेंगे रिटर्निंग ऑफिसर

ममता बनर्जी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा है. पत्र में ममता बनर्जी ने आयोग को बताया था कि सुरजीत रॉय का तबदाला भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में की गयी कार्रवाई लग रही है. ममता ने इस तबादले को रद्द करने का चुनाव आयोग से आग्रह किया था. ममता के पत्र पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई की है. सूत्रों के अनुसार, तृणमूल ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को दो पत्र भेजे. ये पत्र 24 मार्च को भेजे गए थे. इसके बाद आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारीवाला को एक जवाबी पत्र भेजकर तीन रिटर्निंग ऑफिसर्स के नामों के लिए सुझाव मांगे हैं.

Also Read: बंगाल चुनाव: आधी रात अलीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी और पुलिस आमने-सामने

The post बंगाल में 23 रिटर्निंग ऑफिसर्स का फिर हुआ तबादला, भवानीपुर पर आया ये फैसला appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles