Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में 31 करोड़ की कफ सिरप पर चला बुलडोजर, शुभेंदु बोले- नशे की वजह से बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध

Suvendu Adhikari Anti Drug Campaign West Bengal News.jpg

Suvendu Adhikari Anti Drug Campaign: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य को अपराधमुक्त बनाने के लिए नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. बुधवार को न्यू टाउन स्थित इको पार्क में विधाननगर पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 31 करोड़ रुपए मूल्य की 3.10 लाख प्रतिबंधित कफ सिरप फेंसिडिल की बोतलों को नष्ट कर दिया गया.

‘बंगाल को नशामुक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता’

इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बंगाल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है. उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों के लिए सीधे तौर पर नशे की लत को जिम्मेदार ठहराया.

कोलकाता के इको पार्क में फेंसिडिल की बोतलों पर बुलडोजर चलाते बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी.
कोलकाता के इको पार्क में फेंसिडिल की बोतलों पर बुलडोजर चलाते बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी.

बारुईपुर कांड जैसे अपराधों के पीछे नशा: मुख्यमंत्री

इको पार्क में पत्रकारों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- नशामुक्त भारत अभियान जितना देश के लिए जरूरी है, उतना ही पश्चिम बंगाल के लिए भी महत्वपूर्ण है. बारुईपुर की घटना समेत राज्य में पूर्व में हुए बर्बर अपराधों की जांच में पाया गया कि नियमित नशा करने वाले लोग ही इन गंभीर कृत्यों, खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के पीछे हैं.

ये भी पढ़ें: बालूरघाट में 2 लाख कफ सिरप की बोतलों पर शुभेंदु अधिकारी ने चलाया रोड रोलर, कहा- बंगाल को नशामुक्त बनायेंगे

नशे की लत केवल अपराध को जन्म देती है : सीएम

उन्होंने कहा कि नशे की यह लत न केवल अपराध को जन्म देती है, बल्कि परिवारों को तबाह कर समूचे सामाजिक और प्रशासनिक तंत्र को प्रभावित करती है. शुभेंदु अधिकारी ने अपनी सरकार के 5 महीने के रिपोर्ट कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के साथ ही ड्रग सिंडिकेट और अवैध कफ सिरप की तस्करी पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: बिहार की तर्ज पर बंगाल में भी हो पूर्ण शराबबंदी, विधानसभा में सौमेन करफा ने उठाया मुद्दा

कई एजेंसियों ने एक साथ शुरू की कार्रवाई

बंगाल को नशामुक्त करने के लिए बीएसएफ (BSF), राज्य पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और कोलकाता पुलिस जैसी केंद्रीय व राज्य एजेंसियां अब एक साथ मिलकर काम कर रही हैं. सितंबर महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने खुद दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में जब्त की गयी लगभग 2 लाख फेंसिडिल कफ सिरप की बोतलों को नष्ट किये जाने की कार्रवाई की निगरानी की थी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं, नदिया में दुकानों में तोड़फोड़

नशामुक्त भारत-2029 अभियान

बिधाननगर पुलिस द्वारा आयोजित यह मेगा-डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम केंद्र और राज्य के साझा मिशन ‘नशामुक्त भारत-2029’ के तहत आयोजित किया गया था.

The post बंगाल में 31 करोड़ की कफ सिरप पर चला बुलडोजर, शुभेंदु बोले- नशे की वजह से बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles