
Transfer-Posting News: पश्चिम बंगाल सरकार ने 23 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 17 और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के 6 पुलिस अधिकारी शामिल हैं. राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने कोलकाता पुलिस के साथ राज्य की खुफिया शाखा (आईबी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीआईडी तथा विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है.
सुधीर नीलकंठम कोलकाता के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बने
एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुधीर कुमार नीलकंठम को कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह वरिष्ठ आईपीएस देवेंद्र प्रकाश सिंह (डीपी सिंह) की जगह लेंगे. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त डीपी सिंह को उत्तर बंगाल में खुफिया शाखा (आईबी) का आईजी बनाया गया है.
भोलानाथ पांडेय बने ट्रैफिक पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर
खुफिया शाखा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) भोलानाथ पांडेय को कोलकाता पुलिस का संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) नियुक्त किया गया है. वह सूर्य प्रताप यादव की जगह लेंगे. यादव को राज्य खुफिया शाखा में डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. डीआईजी सुखेंदु हीरा को भी कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (सुरक्षा) बनाया गया है. पश्चिम बंगाल पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड में डीआईजी के पद पर तैनात देवर्षि दत्ता को विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर-पोस्टिंग, CID के ADG समेत 28 IPS का तबादला
सीआईडी, साइबर और जासूसी विभाग में भी किया गया फेरबदल
कोलकाता पुलिस की जासूसी और साइबर शाखा में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं. आईपीएस धृतिमान सरकार को सीआईडी मालदा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है. आरिश बिलाल को बंगाल सीआईडी में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है.
ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी लिस्ट
| अधिकारी का नाम | कहां थे | कहां गये |
| सुधीर कुमार नीलकंठम | एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) | कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त |
| डीपी सिंह | कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त | उत्तर बंगाल में खुफिया शाखा (आईबी) के आईजी |
| भोलानाथ पांडेय | खुफिया शाखा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) | कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) |
| सूर्य प्रताप यादव | कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) | राज्य खुफिया शाखा में डीआईजी |
| सुखेंदु हीरा | डीआईजी | कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (सुरक्षा) |
| देवर्षि दत्ता | पश्चिम बंगाल पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड में डीआईजी | विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त |
| आईपीएस धृतिमान सरकार | कोलकाता पुलिस की जासूसी और साइबर शाखा | सीआईडी मालदा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) |
| आरिश बिलाल | कोलकाता पुलिस की जासूसी और साइबर शाखा | बंगाल सीआईडी में एसपी |
| सौम्यदीप भट्टाचार्य | सैप फर्स्ट बटालियन के कमांडिंग आफिसर (सीओ) | कोलकाता पुलिस में साइबर-द्वितीय का पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) |
| स्पर्श नीलांगी | कोलकाता पुलिस की प्रवर्तन शाखा के डीसीपी | जासूसी विभाग में डीसीपी |
| काजी शमसुद्दीन अहमद | विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के जासूसी विभाग का डीसीपी | |
| कुंतल बनर्जी | बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी |
कुंतल बनर्जी बैरकपुर के डीसीपी नियुक्त किये गये
सैप फर्स्ट बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) सौम्यदीप भट्टाचार्य को कोलकाता पुलिस में साइबर-द्वितीय का पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त किया गया है. कोलकाता पुलिस की प्रवर्तन शाखा के डीसीपी स्पर्श नीलांगी को जासूसी विभाग में डीसीपी बनाया गया है. काजी शमसुद्दीन अहमद को विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के जासूसी विभाग का डीसीपी और कुंतल बनर्जी को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 179 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी, आईजी और डीसी सभी बदले
The post बंगाल सरकार ने 17 आईपीएस और 6 डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का किया तबादला appeared first on Prabhat Khabar.
