Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च


भास्कर न्यूज| पहाड़पुर बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष अजय कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। फ्लैग मार्च पहाड़पुर थाना गेट से शुरू होकर पहाड़पुर मेला चौक, इंग्लिश चौक होते हुए अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग तक पहुंचा। इसके बाद मार्च पुनः विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना परिसर वापस लौटा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा देखने को मिला। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। फ्लैग मार्च में एसआई अमित कुमार, रंजन, भीम पांडेय, सूरज बैठा, अमित कुमार सहित सैकड़ों पुलिस जवान शामिल रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles