Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान की शुरुआत:डीएम ने खुद फॉर्म भरकर किया शुभारंभ,कहा- प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण


बक्सर में जनगणना 2027 के लिए स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान की शुरुआत हुई। जिला समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी साहिला ने स्वयं स्व-घोषणा पत्र भरकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बताया कि देश के इतिहास में यह पहली बार है जब जनगणना पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस मोड में की जा रही है। इसमें आम नागरिकों को अपनी गणना स्वयं करने का अवसर दिया गया है। डीएम साहिला ने जोर देकर कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का महाअभियान है। इसके आंकड़ों के आधार पर अगले पांच से दस वर्षों के लिए केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। लॉगिन करने के बाद ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी होगी उन्होंने जानकारी दी कि कोई भी व्यक्ति se.census.gov.in लिंक के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से आसानी से स्वगणना कर सकता है। लॉगिन करने के बाद ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी होगी, जिसमें कुल 33 सरल प्रश्नों के उत्तर भरने होंगे। फॉर्म सबमिट करने के बाद एक विशिष्ट आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक (एन्यूमरेटर) के सत्यापन के समय दिखाना अनिवार्य होगा। डीएम ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे कम से कम दस अन्य लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें और इस डिजिटल जनगणना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles