Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बच्चों के झगड़े के बाद घर में घुसकर मारपीट:महिला ने 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई, पति-बेटे को पीटा; 2500 रुपये छीनने का आरोप


किशनगंज में सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा करबला वार्ड संख्या-32 में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नगदी छीनने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता जुही चावला ने सदर थाने में छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। खेल के दौरान बच्चों में हुआ था विवाद पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त की रात जुही चावला के 18 वर्षीय बेटे तुफैल अहमद उर्फ सोनू का पड़ोसी सलीम के बेटे के साथ खेलते समय विवाद हो गया था। परिवार के लोगों ने दोनों बच्चों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप जुही चावला का आरोप है कि उसी रात सलीम, उसकी पत्नी नजराना, जोसना, रोजी, रूखसाना और कलाम कुरैशी उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सलीम ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटा शिकायत के मुताबिक, पत्नी को बचाने पहुंचे सोयेब कुरैशी के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। वहीं, नजराना पर आरोप है कि उसने सोयेब की जेब से 2,500 रुपये निकाल लिए। बेटे के सिर पर डंडे से हमला जुही चावला ने आरोप लगाया कि कलाम कुरैशी, रोजी और रूखसाना ने उनके बेटे तुफैल अहमद के सिर पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles