मधेपुरा में बुधवार की सुबह 5 बजे बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद उसी हथियार से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड-14 की है। मृतकों की पहचान किराना व्यवसायी नवल किशोर भगत के बड़े बेटे पंकज कुमार (35) और छोटे बेटे छोटू कुमार (28) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों भाई घर में एक साथ सो रहे थे। इसी दौरान पंकज ने देसी कट्टे से पहले छोटे भाई की कनपटी में गोली मार दी। छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पंकज ने उसी हथियार से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पिता नवल किशोर भगत का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में हाल ही में मायके आई छोटी बेटी कोमल कुमारी भी मौजूद थी। सूचना मिलने पर आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पंकज के शव के पास खून से सना देसी कट्टा बरामद किया गया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना से पहले मां के साथ की तस्वीर के सामने दीप जलाया ग्रामीणों के अनुसार पंकज कुमार का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था। वह अक्सर घर में विवाद करता रहता था। वह स्नातक तक शिक्षित था, लेकिन शादी के लिए तैयार नहीं होता था। साल 2008 में उसकी मां का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले उसने अपनी दिवंगत मां और दोनों भाइयों की तस्वीर के सामने दीप जलाया था। 8 जुलाई को छोटे भाई की थी शादी परिजनों ने बताया कि पंकज के विवाह से इनकार करने के बाद परिवार ने छोटे बेटे छोटू की शादी तय की थी। 28 जून को उसका तिलक-फलदान संपन्न हुआ था, जबकि 8 जुलाई को विवाह होना था। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हत्या और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
बड़े भाई ने छोटे भाई की कनपटी में मारी गोली:फिर खुद भी की आत्महत्या, घटना से पहले मां के साथ की फोटो के सामने जलाया दीप