Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बनकटवा सीएचसी भवन निर्माण में गड़बड़ी की होगी जांच:मोतिहारी के JDU विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, संलिप्तता पर पद छोड़ने का दावा


पूर्वी चंपारण के नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक विशाल साह ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होते हैं, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। यह बयान बनकटवा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आया। दरअसल, नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बनकटवा में लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत से सीएचसी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता और इसमें अनियमितताओं को लेकर कुछ लोगों द्वारा सवाल उठाए गए थे। साथ ही, इन आरोपों में विधायक विशाल साह की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया था। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच की मांग इन आरोपों के बाद विधायक ने सामने आकर सभी आरोपों का खंडन किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक साह ने स्पष्ट किया कि उनके क्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करता है, तो वे उसे दंडित कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “यदि इस तरह के किसी भी भ्रष्टाचार में मेरी भूमिका साबित होती है, तो मैं उसी दिन राजनीति से संन्यास ले लूंगा।” उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुआ सुधार विधायक ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब से वे विधायक बने हैं, तब से क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि छोड़ादानो, बंजरिया सहित विभिन्न सीएचसी और उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे आम लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles