Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बनौली चौक पर बाइक दुर्घटना, युवक गंभीर घायल:सीतामढ़ी जाते समय हादसा, सदर अस्पताल रेफर


सुरसंड (सीतामढ़ी): इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र सुरसंड के बनौली चौक के पास रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सुरसंड गांव निवासी रमेश कुमार का पुत्र है। उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार रविवार शाम अपने गांव से बाइक पर सवार होकर किसी काम से सीतामढ़ी जा रहा था। बनौली चौक के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अनिल को सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. लालू कुमार ने अनिल का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles