Home india बरपानी में सोलर माइक्रो ग्रिड शुरू, नौ गांवों में जलेगी बिजली

बरपानी में सोलर माइक्रो ग्रिड शुरू, नौ गांवों में जलेगी बिजली

0
बरपानी में सोलर माइक्रो ग्रिड शुरू, नौ गांवों में जलेगी बिजली

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के बरपानी गांव में सोलर माइक्रो ग्रिड परियोजना का शुभारंभ किया गया. इस पहल से बरपानी समेत आसपास के कुल नौ गांवों में स्थायी बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. उद्घाटन कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि व परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद थे. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इन गांवों में बिजली की सुविधा नहीं थी, जिससे दैनिक जीवन, बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के अवसर प्रभावित होते थे. अब सोलर ग्रिड के शुरू होने से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. योजना के तहत सभी चयनित गांवों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जायेगा. परियोजना के संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी गांव की कमेटी को दी गयी है. यह समिति स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गठित की गयी है, जो सोलर ग्रिड के प्रबंधन और देख-रेख का कार्य करेगी. इससे परियोजना के दीर्घकालिक संचालन में स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित होगी. कार्यक्रम के दौरान सोलर ग्रिड का उद्घाटन किया गया और ग्रामीणों को ऊर्जा के उपयोग व इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गयीं. इस पहल से न केवल घरों में रोशनी पहुंचेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यवसाय, कृषि प्रसंस्करण और अन्य ऊर्जा आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

The post बरपानी में सोलर माइक्रो ग्रिड शुरू, नौ गांवों में जलेगी बिजली appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version