Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बरही में अवैध गिट्टी ट्रैक्टर ने बाइक को कुचला:अनियंत्रित ट्रैक्टर से बचने में पलटी बाइक, युवक की गई जान, महिला गंभीर


हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेरिया के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान कपिल पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कपिल पासवान, विकास कुमार और इंद्राणी देवी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अवैध गिट्टी लदे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर को देखकर बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान कपिल पासवान ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास कुमार को मामूली चोटें आईं। घायल महिला रेफर, गांव में बढ़ा आक्रोश घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कपिल पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल इंद्राणी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पटेरिया और बरही क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी इसी मार्ग पर अवैध बालू लदे वाहन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ट्रैक्टर जब्त, अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles