Top 5 This Week

Related Posts

बर्थडे के तीसरे दिन युवक की सड़क पर मिली लाश:तीन माह पहले हुई थी सगाई, परिजनों को हत्या की आशंका; दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी मिली


कोडरमा में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में शव मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी बरामद की है। घटना तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर तिलैया बस्ती अंडरपास के पास की है। मृतक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा बस्ती निवासी 26 वर्षीय राजकुमार श्रीवास्तव उर्फ गोलू के रूप में हुई है। राजकुमार ने बालू सप्लाई का काम करता था। उसकी 3 महीने पूर्व ही सगाई भी हुई थी। राजकुमार ने दो दिन पूर्व ही दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। परिजनों उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। राजकुमार पूरी रात घर नहीं लौटा
मृतक के छोटे भाई अनीश श्रीवास्तव ने बताया कि राजकुमार बुधवार दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर अनीश ने उसे फोन किया, जिस पर राजकुमार ने जल्द घर आने की बात कही थी। हालांकि, वह पूरी रात घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह रांची-पटना मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने गोलू का शव देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर रोने लगे। पुलिस मान रही सड़क दु्र्घटना
तिलैया थाना की पेट्रोलिंग पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गोलू के शरीर पर मिले जख्मों को देखकर प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यदि यह सड़क दुर्घटना होती, तो घटनास्थल से गोलू की बाइक और चप्पल भी बरामद होती। हत्या कर उसके शव को यहां फेंका गया: चाचा
मृतक के चाचा अनुज श्रीवास्तव ने आशंका जताई है कि उनके भतीजे की हत्या कर उसके शव को यहां फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गोलू का ना तो मोटरसाइकिल और न ही उसका चप्पल बरामद हुआ है, जो हत्या की आशंका को बढ़ाता है। तिलैया पुलिस के पैंथर जवानों को देर रात गश्ती के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक बरामद हुई थी। उन्होंने आसपास बाइक सवार की खोजबीन की। जब कोई नहीं मिला तो पैंथर जवान बाइक तिलैया थाना ले आए। परिजनों को थाना बुलाया गया है। -अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ

Spread the love

Popular Articles