Top 5 This Week

Related Posts

बांका में अनियंत्रित कार पुलिया से गिरी:कार चलाना सीखने के दौरान हुआ हादसा, दोनों युवक सुरक्षित


बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत के चंदुवारी गांव के टोला तरगांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पानी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कार सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार दोनों युवक राहुल,मुकेश आनंदपुर थाना क्षेत्र के भोरसार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों युवक कार चलाना सीखने के लिए घर से वाहन लेकर निकले थे। इसी दौरान तरगांव टोला के पास कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे पानी में जा गिरी। दुर्घटना के समय कार में सवार दोनों युवक किसी तरह समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से ट्रैक्टर की सहायता से काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबी कार को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना मिलने पर कटोरिया थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार दोनों युवक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Popular Articles