Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नक्षत्र वन की तर्ज पर बन रहा पार्क, बोटिंग-लोटस पौंड व ट्री हाउस होंगे खास आकर्षण


अगले छह माह में रांची को एक और पार्क की सौगात मिलेगी। वन विभाग की ओर से रिंग रोड के किनारे सेंबो से आगे बारीडीह गांव में 38 एकड़ जमीन पर पार्क बन रहा है। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पार्क को राजभवन के सामने स्थित नक्षत्र वन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटकों को औषधीय पौधों की जानकारी मिलेगी। यह पहला पार्क होगा, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की सेहत से लेकर मनोरंजन तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्योंकि, पार्क के अंदर दो तालाब बनेंगे। एक बोटिंग और दूसरा लोटस पॉन्ड बनेगा। पार्क के अंदर ट्री हाउस और एलिवेटेड व्यू सबसे बड़ा आकर्षण होगा। क्योंकि, ट्री हाउस के ऊपर कैफेटेरिया होगा, जहां पर्यटकों को लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। पार्क के पास वाहनों के लिए सबसे बड़ा पार्किंग एरिया बन रहा है, जहां 200 चार पहिया और दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्क बनने से फायदा पार्क में चारों ओर हरे-भरे पेड़ हैं। पार्क बनने से पेड़ संरक्षित रहेंगे। बड़े क्षेत्र में हरियाली रहेगी। पार्क बनने से पूरे क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ जाएगी। लोग अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम गुजार सकेंगे। उन्हें स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पार्क के निर्माण से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आसपास का क्षेत्र भी विकसित होगा। चहल-पहल बढ़ेगी तो बसावट भी बढ़ेगी। बच्चों के लिए पहली बार टॉय ट्रेन व एडवेंचर जोन इस पार्क में बच्चों के लिए अम्यूजमेंट जोन बन रहा है। यहां तरह-तरह के झूले, खेल उपकरण और टॉय ट्रेन की सुविधा होगी। रांची में यह पहला पार्क होगा, जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए इतने बड़े स्तर पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। छोटे बच्चों से लेकर किशोरों के लिए अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। क्रिकेट बॉक्स सहित अन्य खेल भी होंगे। युवाओं के लिए ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। नॉलेज के साथ स्वच्छ वातावरण का आनंद ले सकेंगे। बाउंड्री से लेकर वॉकिंग ट्रैक तक का काम लगभग पूरा पार्क के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। 2.25 किलोमीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक भी तैयार है, जहां लोग सुबह-शाम टहल सकेंगे। इसके अलावा ट्री हाउस का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसके ऊपर कैफेटेरिया बनेगा। वाटर टॉवर के ऊपर भी लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोग ऊंचाई पर बैठकर पूरे पार्क का नजारा ले सकें। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है नेचर लवर्स के लिए यहां बटरफ्लाई कंजर्वेटरी बनाई जा रही है, जहां विभिन्न प्रजातियों की तितलियां संरक्षित की जाएंगी। साथ ही नक्षत्र वन का छोटा स्वरूप भी विकसित होगा, जिसमें औषधीय और धार्मिक महत्व के पौधे लगाए जाएंगे। इससे यह पार्क मनोरंजन के साथ-साथ शैक्षणिक महत्व भी रखेगा। यहां पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles