बांका के अमरपुर प्रखंड के पुरणचक गांव में गुरुवार को एक दुखद हादसा हुआ। घर के आंगन में कपड़े सुखाने के दौरान 28 वर्षीय करिश्मा कुमारी की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिससे परिवार में गहरा सदमा है। परिजनों के अनुसार, करिश्मा कुमारी भीगे कपड़े रस्सी पर फैला रही थीं। इसी दौरान वह अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं और करंट लगने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी। वे आंगन में अचेत अवस्था में गिरी हुई थीं और उनके ऊपर बिजली का तार पड़ा था। परिजनों ने तुरंत तार हटाया और उन्हें रेफरल अस्पताल अमरपुर ले गए। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने जांच के बाद करिश्मा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल मृतका करिश्मा कुमारी अपने पीछे 7 वर्षीय अनुष्का, 5 वर्षीय रियांशी और 3 वर्षीय लक्ष्य कुमार को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत के बाद तीनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पिता रामचरण मंडल बच्चों के भविष्य और परवरिश को लेकर गहरे सदमे में हैं।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने इस हादसे को बेहद दुखद बताया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।
बांका में करंट लगने से महिला की मौत:झटका लगने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिरी, कपड़े सुखाते समय हादसा