Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में केजीबीवी कर्मियों के चार पदों पर द्वितीय काउंसिलिंग:19 और 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी शुरू, बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में आयोजन


बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश पर बांका में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के कर्मियों के लिए दूसरी काउंसिलिंग होगी। यह काउंसिलिंग उन छूटे हुए उम्मीदवारों के लिए है, जिनके नाम राज्य कार्यालय की सूची में शामिल हैं। काउंसिलिंग 19 और 21 सितंबर को बिहार शिक्षा परियोजना, बांका कार्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह काउंसिलिंग अनुसेवक, चौकीदार, मुख्य रसोईया और सहायक रसोईया के खाली पदों के लिए की जा रही है। जो उम्मीदवार 19 सितंबर को काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे 21 सितंबर को आवेदन देकर भाग ले सकते हैं। हालांकि, जिन उम्मीदवारों की काउंसिलिंग पहले हो चुकी है, उन्हें दोबारा इसमें आने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को लानी होगी 2सेल्फ अटेस्टेड कॉपी काउंसिलिंग में आने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी पढ़ाई के सर्टिफिकेट, आरक्षण और जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड जैसे जरूरी कागजात की दो सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लानी होंगी। इसके साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो और सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट दिखाना भी जरूरी होगा। उन्हें बिहार शिक्षा परियोजना, बांका के पहले फ्लोर पर स्थित जेपीएस कॉम्प्लेक्स, कटोरिया रोड, पीएनबी बैंक के पास कार्यालय सभागार में तय समय पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के समय एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी देना होगा, जिसमें उन्हें अपने सर्टिफिकेट सही और वैध होने की पुष्टि करनी होगी। अगर कोई गलत या फर्जी सर्टिफिकेट मिलता है, तो विभाग कानूनी कार्रवाई कर सकता है। तय समय के बाद किसी भी दावे को मान्य नहीं माना जाएगा। उम्मीदवारों की लिस्ट बांका जिले और बीईपी बांका की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles